समदड़ी हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

समदड़ी। समदड़ी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या प्रकरण का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

जिला पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह और वृताधिकारी देरावरसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी नरपतदान रतनू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

प्रकरण के अनुसार सेवाला नाड़ा रेलवे फाटक के पास देवड़ा में मृतक बचिया उर्फ सुरेश के साथ आरोपियों ने मारपीट कर हत्या कर दी और शव को पाली जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक सुनसान कुएं में फेंक दिया।

5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशनाराम, गणपत, हीगाराम, टीकमाराम और जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया है।

एफएसएल और एमओबी टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समदड़ी, बामसीन, देवड़ा, सिवाना, बालोतरा और जोधपुर सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

मृतक के भाई द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 15 अप्रैल को सिवाना में हुए झगड़े के बाद आरोपियों और मृतक के बीच रंजिश चल रही थी। 23 अप्रैल को आरोपियों ने सुरेश को रास्ते में रोककर अगवा किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here