अरावली की वादियों में बनेगा ‘विवेकानंद पार्क’

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  अजमेर को मिलेगा नया स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन

अजमेर (नितिन मेहरा, वरिष्ठ संवाददाता) शहर की भागदौड़ से दूर अब अजमेरवासियों को अरावली की पहाड़ियों में मानसिक शांति का नया केंद्र मिलने जा रहा है। विवेकानंद पार्क को करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय आध्यात्मिक और मेडिटेशन सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

देवनानी ने किया निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पार्क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य जल्द शुरू किया जाए तथा गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि अरावली की शांत वादियां ध्यान और साधना के लिए आदर्श स्थान हैं।

क्या होंगी प्रमुख सुविधाएं

इस परियोजना के तहत पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा—

  • योग और ध्यान के लिए आधुनिक हॉल
  • सेमिनार और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए विशेष कक्ष
  • आकर्षक फव्वारे और हरित वातावरण के लिए सघन वृक्षारोपण

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह परियोजना न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि अजमेर और पुष्कर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। इससे क्षेत्र में ‘वेलनेस टूरिज्म’ को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इस पहल से अजमेर केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित न रहकर योग, ध्यान और आध्यात्मिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर अपनी पहचान मजबूत करेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here