इमरान मकसूद का सवाई माधोपुर आगमन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर।
संसदीय समिति ग्रामीण विकास के सदस्य एवं सहारनपुर लोकसभा सांसद इमरान मकसूद का आज समिति के साथ सवाई माधोपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुनील शर्मा शेरपुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद मकसूद ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एडवोकेट प्रमोद शंकर शर्मा, आर.डी. मीणा, सुरेंद्र नाटाणी, फिरोज खान और सोनू मंगल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here