जोधपुर में पानी को लेकर उबाल: महिलाएं टंकी पर चढ़ीं, प्रशासन में मचा हड़कंप

0
92
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर। शहर के पाबूपुरा इलाके में पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं ने विरोध जताते हुए पानी की टंकी पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले करीब दो वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे नाराज महिलाएं अचानक टंकी पर चढ़ गईं। महिलाओं की इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया।

सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया।

प्रदर्शन कर रही महिलाएं जलदाय विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। उनका कहना है कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर समस्या का समाधान नहीं करेंगे, वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगी।

फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

- Advertisement -
Previous articleपत्रकारों का धरना 11वें दिन जारी 
Next articleब्यावर नगर परिषद के 5 कर्मचारियों को पदोन्नति, स्वागत समारोह आयोजित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here