गुरलां हनुमान चौकी आश्रम में कन्या पूजन

0
15
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

महंत पुनीत दास ने नौ कन्याओं को भेंट की पानी की बोतलें

शरद नवरात्रि की नवमी पर विधि-विधान से हुआ पूजन, कन्याओं को चुनरी, फल-मिष्ठान और प्रसादी वितरित

गुरलां, भीलवाड़ा। सत्यनारायण सेन। शरद नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर गुरलां स्थित टेकरी के हनुमान जी हनुमान चौकी आश्रम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। आश्रम के महंत पुनीत दास त्यागी महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में कन्याओं को देवी मां का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया।

इस दौरान महंत पुनीत दास त्यागी महाराज ने नौ कन्याओं का पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी नौ कन्याओं को उपहार स्वरूप पानी की बोतलें भी भेंट कीं।

आयोजन के दौरान कुल 22 कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर सम्मान दिया गया। कन्याओं को फल, मिष्ठान और प्रसादी वितरित की गई तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

श्रद्धा के साथ दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश

कन्याओं को पानी की बोतलें भेंट करने की पहल के माध्यम से स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान आश्रम परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

नवरात्रि की नवमी पर आयोजित कन्या पूजन में धार्मिक आस्था, कन्या सम्मान और सेवा भावना का संगम देखने को मिला।

- Advertisement -
Previous articleडग में RSS का भव्य शताब्दी पथ संचलन
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here