नैनवां में व्यापारी एवं हलवाई स्नेह मिलन समारोह आयोजित

0
107
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नैनवां, बूंदी | (मनोज कुमार योगी) नैनवां में आज व्यापारी एवं हलवाई स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप अधीक्षक राजू लाल मीणा, थानाधिकारी सहदेव मीणा एवं ललित मित्तल उपस्थित रहे।

समारोह का आयोजन बालाजी मसाला परिवार एवं मित्तल मार्केटिंग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बालाजी मसाला कंपनी के डायरेक्टर लोकेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि उनकी कंपनी के मसाले उच्च गुणवत्ता और शुद्धता के साथ तैयार किए जाते हैं। उन्होंने व्यापारियों और हलवाई भाइयों से इनका अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि राजू लाल मीणा एवं थाना अधिकारी कमलेश मीणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और ऐसे आयोजनों को व्यापारिक एकता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में किराना व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश साहू, गल्ला व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, संयुक्त व्यापार विकास समिति के सचिव लवी मारवाड़ा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अवधेश जैन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का मंच पर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अनिल मित्तल ने सभी अतिथियों, व्यापारियों एवं हलवाई बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सामूहिक भोज एवं पूल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसके साथ समारोह का समापन हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here