खटीक समाज का राष्ट्रीय व्यापारिक सम्मेलन: तैयारियां जोरों पर, दिग्गज करेंगे शिरकत

0
101
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

5 अप्रैल को गुरुग्राम में होगा आयोजन, देशभर से व्यापारी और युवा उद्यमी होंगे शामिल

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)
अखिल भारतीय खटीक समाज (रजिस्टर्ड) द्वारा खटीक समाज का राष्ट्रीय व्यापारिक सम्मेलन 5 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम के होटल ली मेरिडियन में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर से समाज के प्रतिष्ठित व्यापारी, उद्योगपति, विशेषज्ञ एवं युवा उद्यमी भाग लेंगे।

सम्मेलन में खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनिल फिरोजिया सहित कई प्रतिष्ठित उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लेने की सहमति प्रदान की है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन) भवानी शंकर राजोरिया ने बताया कि खटीक समाज परंपरागत रूप से एक सशक्त व्यापारिक समाज रहा है और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में इसकी अग्रणी भूमिका रही है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में समाज के व्यापार को नई दिशा देने एवं युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

विभिन्न उद्योगों पर होंगे विशेष सत्र

सम्मेलन में पशुपालन, मीट प्रोसेसिंग एवं निर्यात, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, ह्यूमन हेयर व्यापार तथा बकरे के चमड़े से जुड़े उद्योगों सहित अन्य क्षेत्रों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही इन क्षेत्रों से संबंधित सरकारी योजनाओं, अनुदानों एवं प्रोत्साहनों की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी, जिससे समाज के युवा उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिल सके।

राजोरिया ने बताया कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में खटीक समाज के लोग गुरुग्राम पहुंचेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज के आर्थिक सशक्तिकरण और विकास को नई गति मिल सकती है।

उन्होंने युवा उद्यमियों से आह्वान किया कि वे इस सम्मेलन में भाग लेकर नए अवसरों का लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here