लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद में हवन, अखंड रामायण और भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर
गौतम शर्मा, राजसमंद।
राजसमंद। राजसमंद जिले के केरपुरा गांव की पहाड़ी पर स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित विविध धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
भक्त लेहरु लाल अहीर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पंडित गोविंद शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान से हवन का आयोजन किया गया तथा अखंड रामायण पाठ संपन्न हुआ। वहीं रात्रि में जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें पंडित हरीश द्वारा संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान का विशेष आंगी सजाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में छापर वाले हनुमान मंदिर के पंडित महेश चंद्र का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस धार्मिक आयोजन में भगवत सिंह गुर्जर, गंगाबाई अहीर, ललित श्रीमाली, मनोहर कीर, विजय प्रकाश, रतनलाल जाट, प्रभु लोहार, भैरू गुर्जर, भवानी शंकर पालीवाल, हीरालाल जैन, महेश सेन, गोपाल पालीवाल, ओम प्रकाश, भगत सिंह चारण, कालू पूर्बिया, रमेश अहीर, नितेश शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा सहित लालपुर, पीपली अहीरान, खाखलिया खेड़ा, प्रेमपुरा सहित आसपास के कई गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

















































