मुख्यमंत्री ने जमवारामगढ़ में आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जयपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें संस्करण का प्रसारण रविवार को हुआ, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जमवारामगढ़ स्थित पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आमजन के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को देश के विकास और ऊर्जा सुरक्षा से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण बातें कहीं।

सोलर पंप से किसान की आय में बढ़ोतरी का उल्लेख
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर के किसान मुरलीधर का उदाहरण देते हुए बताया कि सोलर पंप अपनाने से उनकी सिंचाई लागत घटी है और आय में वृद्धि हुई है। पहले वे डीजल पंप पर निर्भर थे, जिससे खर्च अधिक आता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा के उपयोग से उन्हें लाभ हो रहा है।

ऊर्जा सुरक्षा और जागरूकता पर जोर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की क्षमता और आत्मनिर्भरता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन आपूर्ति को सुरक्षित और संतुलित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।

सरकार की योजनाओं का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। युवाओं के लिए अब तक 1.25 लाख से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.35 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 1.25 लाख नए पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का संदेश स्पष्ट है—“तैयारी करें, चिंता नहीं।”

उन्होंने ‘राइजिंग राजस्थान’ पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। साथ ही किसानों के लिए एमएसपी, ब्याज मुक्त ऋण और सिंचाई योजनाओं का लाभ भी जारी है।

जनसंपर्क और लोकसंवाद
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने हीरावाला गांव में चाय की दुकान पर ग्रामीणों के साथ चाय पी और यूपीआई से भुगतान किया। उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।

इस अवसर पर सांसद राव राजेन्द्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल मीना, कुलदीप धनकड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here