दुर्गाष्टमी श्रद्धा के साथ मनाई, कुलदेवी की पूजा-अर्चना की गई

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा

उनियारा। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में दुर्गाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में कुलदेवी की पूजा-अर्चना कर भोग लगाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

दुर्गाष्टमी के अवसर पर कस्बे की आराध्य माता चामुंडा की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में भी दुर्गाष्टमी का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here