बम धमकी से मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर हाई अलर्ट पर

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ) – श्रीगंगानगर में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। यह धमकी एक संदिग्ध चिट्ठी के जरिए दी गई, जो कथित रूप से कोलकाता के गलत पते से भेजी गई बताई जा रही है।

चिट्ठी में आज ही कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखे जाने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया।

बीकानेर से बम निरोधक दस्ते की टीम को तत्काल श्रीगंगानगर बुलाया गया, जो जिला मुख्यालय पहुंच चुकी है। कोर्ट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह अपनी टीम के साथ तैनात हैं। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को घेर लिया है और आमजन की आवाजाही सीमित कर दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें। फिलहाल पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फिलहाल स्थिति:

  • कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन जारी
  • बम निरोधक दस्ता हर एंगल से जांच कर रहा
  • धमकी की सच्चाई और आरोपियों की तलाश जारी
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here