- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ
श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर में जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी।
जिला प्रमुख ने पाया कि विद्यालय में कमरों की कमी के कारण एक ही कक्ष में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर 8 नए कमरों के निर्माण के लिए जल्द टेंडर शुरू करने के निर्देश दिए।
जिला प्रमुख ने विद्यालय की रसोई और भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर और व्यवस्थित शिक्षा मिल सके।
