सियार के हमले से 6 वर्षीय बालिका घायल, चेहरे पर आए 12–15 टांके

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डग, झालावाड़।

डग पंचायत समिति की लुहारिया ग्राम पंचायत के कालूखेड़ा गांव में सियार के हमले से 6 वर्षीय मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीना पिता शिवसिंह की 6 वर्षीय बालिका घर के बाहर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद उसके बड़े पापा मौके पर पहुंचे और पास में पड़ी ईंट उठाकर सियार के मुंह पर मार दी। इसके बाद सियार बच्ची को छोड़कर वहां से भाग गया।

घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय डग लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के चेहरे पर 12 से 15 टांके लगाकर उपचार शुरू किया।

चिकित्सक डॉ. कुशवाह ने बताया कि फिलहाल बच्ची को वार्ड में भर्ती रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here