लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नावां शहर (मनीष पारीक)। शहर के बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बुधवार से खेल सप्ताह का उत्साहपूर्वक आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नितेश जोशी (एयू बैंक मैनेजर), नरेन्द्र (एचडीएफसी बैंक) और अजय शर्मा (एयू बैंक) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर एवं प्राचार्य ने साफा और माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।
संस्था के डायरेक्टर अनिल कुमार गौड़ ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार जोशी ने विद्यार्थियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया। खेल प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि खेल सप्ताह का उद्देश्य केवल जीत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास है।
प्रतियोगिता परिणाम
-
क्रिकेट: अबरार (प्रथम), युवराज गुर्जर (द्वितीय)
-
ब्लाइंड फोल्ड टारगेट: प्रियंका जांगिड़ (प्रथम), हेमलता छापोला (द्वितीय)
-
सेवन स्टोन: नेहा (प्रथम), मनीषा चौधरी (द्वितीय)
-
बैडमिंटन: आरुषि-आस्था (प्रथम), प्रीतिमा-भाग्यश्री (द्वितीय)
-
वॉलीबॉल: करण पारीक (प्रथम), मुकेश सिंह (द्वितीय)
-
टग ऑफ वॉर: सुमन कुमारी-पीयूष (प्रथम), रिंकी-बृजेश (द्वितीय)
खेल सप्ताह के शुभारंभ के साथ ही कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।


















































