एसीबी ने बीडीओ जगदीश प्रसाद मीणा 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लोकेश टटवाल ब्यूरो चीफ

अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर जगदीश प्रसाद मीणा को एसीबी  ने किया  ट्रेप 

सवाई माधोपुर।  एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुवे लगातार आज दूसरे दिन भी ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम दिया । ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर कार्यवाही करते हुये ब्लॉक विकास अधिकारी पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर जगदीश प्रसाद मीणा को 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ए. सी.बी. नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई को एक शिकायत इस आशय कि मिली थी कि ब्लॉक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा द्वारा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने और पेण्डिग यात्रा भत्ता व अन्य बिलों को पास करने की ऐवज में तीनो से एक एक लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग की जाकर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। और दोनो साथियों की रिश्वती राशि भी परिवादी को ही इक्‌ट्ठा करके लाकर देने के लिए दबाव बना रहा है। शिकायत मिलने पर जयपुर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय

आनन्द शर्मा के सुपरविजन में एंव अति. पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में उक्त शिकायत का सत्यापन सही पाये जाने पर आज मय टीम के ट्रेप की कार्यवाही करते हुये ब्लॉक विकास अधिकारीपंचायत समिति सवाईमाधोपुर एंव अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर जगदीश प्रसाद मीणा को परिवादी से 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में एवं एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। जयपुर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि आरोपी के सवाई माधोपुर स्थित सरकारी आवास पर टोंक एसीबी एंव कोटा स्थित निजी आवास पर कोटा एसीबी द्वारा छापेमार कार्यवाही की जा रही है ,उनका कहना है कि दोनों ही जगहों एसीबी अधिकारी सर्च में जुटी हुई है ओर दस्तावेज खंगाले जा रहे है , बड़ी बात ये है कि सोमवार को ही जिले में एसीबी ने बीसीएमएचओ को ट्रेप किया था ,बावजूद इसके अधिकारियों में एसीबी का कोई ख़ौफ़ नही है और आज ब्लॉक विकास अधिकारी ने बेझिझक होकर एक लाख की रिश्वत ले ली ,जिसे जयपुर एसीबी ने रंगे हाथों धर दबोचा ,सवाई माधोपुर में लगातार दो दिन में एसीबी की दो कार्यवाही होगा यह दर्शता है कि किस तरह से शासन। प्रशासन में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है और अधिकारी खुले आम पैसे ले रहे है ,अब देखना यह है कि इन दो कार्यवाहियों के बाद अधिकारी कुछ सबक लेते है या ये भ्रष्टाचार के खेल यूंही चलता रहता है ।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here