जलदाय कर्मचारियों का 9 फरवरी को विरोध प्रदर्शन

0
193
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लंबित मांगों को लेकर पानी पेच स्थित अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर जुटेंगे सैकड़ों कर्मचारी

जयपुर। प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) जयपुर के आह्वान पर  09 फरवरी  सोमवार को जलदाय विभाग के सैकड़ों कर्मचारी अपनी लंबित एवं जायज़ मांगों को लेकर अधिक्षण अभियंता कार्यालय, पानी पेच, जयपुर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

*संघ* के प्रदेशाध्यक्ष  संजय सिंह शेखावत एवं जिला अध्यक्ष  ताराचन्द सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि विभाग द्वारा लंबे समय से जलदाय कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

*उन्होंने बताया कि* विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर जलदाय कर्मचारियों की आम सभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
Previous articleगंगधार में 16 किलो डोडा चुरा के साथ बोलेरो जप्त
Next articleनर्सेज की मांगों के लिए जंतर मंतर पर धरना
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here