- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल) धार्मिक आस्था और परंपरा के तहत रामेश्वरम से लाए गए 2100 कौड़ी और पवित्र गोमती चक्र का श्री मसानिया भैरुनाथ मंदिर में विधिविधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना और चोला चढ़ाने का आयोजन किया गया।
मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि इन कौड़ियों और गोमती चक्रों को भगवान मसानिया भैरुनाथ को समर्पित करने का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करना है।
पूजा के पश्चात बचे हुए कौड़ी और गोमती चक्र श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे, ताकि सभी भक्त इस पुण्य लाभ का हिस्सा बन सकें। पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन परंपराओं को जीवंत रखा जाएगा।
- Advertisement -



















































