- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियांबड़ी में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को बच्चों के अधिकारों और कानूनों की दी जानकारी
नागौर, रियांबड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कमल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रियांबड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन पैरा लीगल वॉलंटियर जुगलसिंह द्वारा किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल श्रम, मानव तस्करी, पालना गृह और दत्तक ग्रहण से संबंधित कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। जुगलसिंह ने छात्रों को सरल और प्रभावी भाषा में बच्चों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों की जानकारी दी।
सचिव स्वाति शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी समझ और संवेदनशीलता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
- Advertisement -















































