लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रजापति समाज ने 15 सूत्रीय ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा
लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन, अजमेर । श्री श्रीयादे माता जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर श्री श्रीयादे प्रजापति समाज सेवा समिति, पीसांगन के बैनर तले समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन पीसांगन उपखंड अधिकारी राजीव बड़गुर्जर को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि सकल प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्री श्रीयादे माता की जयंती प्रतिवर्ष माघ शुक्ल द्वितीया को मनाई जाती है। इस अवसर पर राजस्थान सहित पूरे देश में प्रजापति समाज द्वारा श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समाज की धार्मिक आस्थाओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्री श्रीयादे माता जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
समाज के पदाधिकारी व समाजबंधु रहे उपस्थित
इस अवसर पर
संरक्षक नेमीचंद गुजराती,
अध्यक्ष दीपचंद प्रजापत,
उपाध्यक्ष पुनमचंद प्रजापति,
सीताराम प्रजापति, दिनेश प्रजापत,
कोषाध्यक्ष लालचंद प्रजापति,
मंत्री महेंद्र कुमार गुजराती,
सचिव रमेशचंद्र गुजराती,
हरि प्रजापत,
सहसचिव कैलाशचंद किरोडिवाल,
जगदीश प्रजापत (रीछमालिया),
कैलाशचंद प्रजापति, धर्मीचंद प्रजापति,
धर्मेंद्र प्रजापति, मनोज गुजराती,
पप्पुराम प्रजापत, नंदलाल प्रजापति,
हरिप्रसाद प्रजापति, सुनील प्रजापत,
बबलू प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति,
बाबूलाल प्रजापत, दिलीप, सुरेश,
पिंटू, श्रीराम, विजय, कल्याण,
सुनील, धनराज, रज्जु, रवि प्रजापति
सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
समाज प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार प्रजापति समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।


















































