यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस खांई में गिरी, 28 की मौत, कई घायल

0
311
- Advertisement -

उतरकाशी- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामता के पास चारधाम यात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।बस में मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्री सवार थे ।दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्निगार्ड के बीच हुई। ये बस खांई में गिर जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 28 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को बचाने में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

घायल तीर्थयात्रियों को स्थानीय अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की बस हरिद्वार से रविवार सुबह 10:00 बजे चली थी ,जो यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिला अधिकारी अभिषेक रुहेला ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं ।

- Advertisement -
Previous articleएसीबी का गलत इस्तेमाल कर रही है सरकार- राठौड़
Next articleसलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here