दूल्हे ने तोहफे में दिया दुल्हन को गधा

0
144
- Advertisement -

दूल्हा- दुल्हन को शादी में बड़े-बड़े बेशकीमती उपहार उपहार देता है और पूरी कोशिश करता है कि ज्यादा से ज्यादा बेहतरीन उपहार अपनी पत्नी को दें । जिसकी जितनी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है तो वह अपनी पत्नी को गाड़ी, बंगला, हीरे ,जवाहरात आदि भेंट करता है । लेकिन पाकिस्तान में एक अमीर पति ने अपनी पत्नी को गधे का बच्चा भेंट किया। अजलान शाह ने अपनी पत्नी वारिशा को विवाह उपरांत गधे का बच्चा भेंट किया अजलान शाह ने बताया कि उनकी पत्नी को गधे के बच्चे बहुत पसंद है इसलिए यह मेरी तरफ से शादी का तोहफा है ।

अजलान शाह और वारिसा का गधे के साथ का वीडियो फोटो खूब वायरल हो रहा है। शाह का कहना है कि एक तो गधा दुनिया का सबसे मेहनती और प्यार करने वाला जानवर है। दूसरी तरफ दुल्हन वारिशा कहती है मैं तुम्हें सिर्फ गधा नहीं रहने दूंगी। शाह का कहना था मुझे जानवर बहुत पसंद है ।लोग चाहे जो भी कहे गधा मेरा स्पिरिट एनिमल है। मुझे गधे से प्यार है यह मेरी पत्नी वारिशा के लिए मेरी तरफ से अनमोल तोहफा है ।साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात का मजाक मत बनाना। अजलान शाह जानवरों से बहुत प्यार करते हैं उनका कहना है कि वारिसा को भी जानवरों से बहुत प्यार है इसीलिए हम दोनों की शादी हुई है । अजलान शाह ने यह गधा और उसका बच्चा ₹30000 में खरीदा है। और कहा कि अभी इसे मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी। यह फार्म हाउस पर मजे से रहेंगे ,खाएंगे, पिएंगे और हम मनोरंजन करेंगे। किसी को इतना एतराज करने की जरूरत नहीं है, यह हमारी अपनी पसंद है।

- Advertisement -
Previous articleकांग्रेस सरकार भूली जन सेवा का फर्ज राजे
Next articleइंद्र मेघवाल के पिता और पड़ोसी पर जानलेवा हमला
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here