लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। (तनेजा शर्मा) नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 3 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए विकास और जनसेवा को अपना प्रमुख संकल्प बताया।
प्रत्याशी ने कहा कि वे वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय गोविंद सिमाली के परिवार से हैं और जनसेवा की भावना तथा क्षेत्र के विकास के उद्देश्य के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल सहित क्षेत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर कराने के लिए वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रयास करेंगी।
कांग्रेस प्रत्याशी ने वार्डवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा, “आप सभी का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने और वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लेती हूँ।”
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को समझकर विकास कार्यों को गति देना और जनसेवा के माध्यम से लोगों के विश्वास पर खरा उतरना है।





















































