लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत) शहर के पचार रोड स्थित सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी लीलाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न सजीव झांकियां सजाई गईं। विद्यार्थियों ने कृष्ण के बाल स्वरूप, गोकुल की लीलाओं सहित उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
वहीं, शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों को साफा बंधवाकर एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत, मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा कुमावत एवं अनु कंवर, बसंत शर्मा, प्रिंसिपल शिवकुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।





















































