वीर सिंह बनोटा और मनराज दीवाना के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

‘एक शाम डिग्गी कल्याण महाराज के नाम’ कार्यक्रम में देर रात तक गूंजे भक्ति गीत, अर्चना कोटा और सपना भीलवाड़ा के नृत्य ने बांधा समां

उनियारा। (दुर्योधन मयंक) कस्बे के नए बस स्टैंड स्थित देलवाल जी चौक में ‘एक शाम डिग्गी कल्याण महाराज के नाम’ विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए। प्रसिद्ध भजन गायकों वीर सिंह बनोटा और मनराज दीवाना की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश बढ़ाया मौजूद रहे। भजन संध्या की शुरुआत कलाकारों ने डिग्गी कल्याण जी महाराज के चरणों में हाजिरी लगाकर की।

भजनों पर गूंजे डिग्गी कल्याण जी के जयकारे

भजन गायक वीर सिंह बनोटा और ग्राम रजमाना के मनराज दीवाना ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जैसे ही गायकों ने ‘मोत्यारो बुलावे डिग्गी में, श्री जी बुलावे डिग्गी में’, ‘अब तो आजा रे हनुमान, बचाल मारो लछमन तीर’ और ‘सुन सुन डिग्गी का राजा, तन भगत बुलाव आजा’ जैसे भजन प्रस्तुत किए, पूरा पंडाल डिग्गी कल्याण जी के जयकारों से गूंज उठा।

देर रात तक चले कार्यक्रम में ‘देव दर्शन आया, सांचाई रे दर्शन आया रे’, ‘डिग्गी कल्याण मोत्यालो, पैदल सावन में जरिया छह डिग्गी कल्याण का मेला म’, ‘बारिश रिमझिम बरस, डिग्गी कल्याण यात्रा चाली’ और ‘बाज्या बाजे रे डिग्गी म, पैदल यात्रा चाली’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचते नजर आए।

नृत्य प्रस्तुतियों ने भी बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान डांसर अर्चना कोटा और सपना भीलवाड़ा ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। भजन और नृत्य प्रस्तुतियों के बीच पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

बाबा रामदेव सेवा समिति का किया सम्मान

आयोजनकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही आयोजनकर्ताओं की ओर से समिति को 5,100 रुपए की सहयोग राशि भी भेंट की गई।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नमोनारायण गौतम, भगवानदास पटवा, रमेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पुलिस का व्यापक प्रबंध किया गया। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here