थ्रेसर मशीन में गिरने से किशोर घायल, अजमेर रेफर

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

पीसांगन (अजमेर)। थाना क्षेत्र के भड़सूरी गांव में गेहूं निकालते समय थ्रेसर मशीन में गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार 15-16 वर्षीय सोनू गुर्जर अपने परिजनों के साथ खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकलवा रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर मशीन की फीडिंग ट्रे में गिर गया। हादसे में सोनू के सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार चौधरी और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए अजमेर रेफर कर दिया गया।

मामले की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर, एएसआई आत्माराम शेषमा सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here