- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सुनील निगम, लोकटुडे
गंगधार, झालावाड़.झालावाड जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र में करवा चौथ का चांद दिखाई देते ही यहां चंद्रदर्शन कर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत तोड़ा।
पति की सलामती के लिए सुबह से अन्न जल त्यागकर करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को बेसब्री से चांद उगने का इंतजार था। हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में खराब मौसम के चलते चांद उगने में देरी हो रही है। यहां आसमान में छाए काले बादलों के चलते सुहागिन महिलाएं चिंता में थी परन्तु चांद ने दे दिया दिदार और सुहागिनो ने व्रत को तोड़ा । कुछ जगहो पर आसमान में बादलों का जबरदस्त डेरा है। ऐसे में चांद के दीदार में देरी होना तय माना जा रहा है। बादल और बारिश की बुंदाबांदी के चलते चंद्र दर्शन में देरी हुई
- Advertisement -



















































