श्री भवानी निकेतन महिला कॉलेज में बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

0
106
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर |श्री भवानी निकेतन महिला पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर में  19–20 दिसंबर 2025 को आयोजित दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन समारोह  संपन्न हुआ। यह संगोष्ठी “सतत भविष्य: नवाचार, प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण एवं मानवीय मूल्य” जैसे समसामयिक और बहुआयामी विषय पर केंद्रित रही।
प्राचार्या डॉ. मीना राठौड़ ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और अतिथिगणों के स्वागत के साथ हुआ। सह-समन्वयक डॉ.शैलजा मिनोचा ने अतिथिगणों का अभिनंदन करते हुए दो दिवसीय संगोष्ठी के प्रमुख निष्कर्षों एवं अनुशंसाओं को साझा किया। आयोजन सचिव डॉ. हर्षना अग्रवाल ने संगोष्ठी के दौरान आयोजित विभिन्न तकनीकी एवं अकादमिक सत्रों का समेकित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण के सांसद राव राजेंद्र सिंह रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि “सतत विकास की अवधारणा तभी सार्थक सिद्ध हो सकती है जब तकनीकी प्रगति के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और मानवीय मूल्यों को समान महत्व दिया जाए।” उन्होंने शिक्षा संस्थानों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए युवाओं से नवाचार और सामाजिक दायित्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह चौहान, कुलपति, स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नवाचार आधारित अनुसंधान, बहुविषयक दृष्टिकोण तथा मूल्यपरक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं को समाजोपयोगी एवं समाधान केंद्रित शोध कार्यों की ओर उन्मुख होने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह में श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के पदाधिकारीगण—संरक्षक  जालिम सिंह  आसपुरा, अध्यक्ष  नगेन्द्र सिंह बगड़, उपाध्यक्ष  महेंद्र सिंह जैसलाण, सचिव  सुदर्शन सिंह सुरपुरा, संयुक्त सचिव  जालिम सिंह  हुडील, कोषाध्यक्ष  श्याम सिंह मंढा, शिक्षा सलाहकार  अभय सिंह राठौड़, कार्यकारिणी सदस्य  दिलीप सिंह छापोली,  भवानी सिंह जी, संबद्ध शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षकगण, विभिन्न विषयों के विद्वान, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अंत में आयोजन सचिव डॉ. विनीता शेखावत ने संगोष्ठी के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथिगणों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं आयोजन दल के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह का विधिवत समापन हुआ।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here