सेंट जेवियर्स स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। सेंट जेवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को वन विभाग एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमताराम भांभू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का आह्वान करते हुए कहा— “सब मिलकर पेड़ लगाकर करें धरती का श्रृंगार।”

सामूहिक प्रयासों पर जोर

उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। साथ ही वन्यजीव संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य चिमनाराम चौधरी ने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

परिंदों के लिए लगाए गए जल पात्र

वन विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए, जिससे गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में वन विभाग एवं विद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here