मुकेश साहू ने RAS में 144वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास, क्षेत्र में जश्न

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा ,शाहपुरा  | (सत्यनारायण सेन)। ढिकोला निवासी मुकेश साहू ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 2024 में 144वीं रैंक प्राप्त की है। इससे पहले वे RAS 2023 में 396वीं रैंक हासिल कर चुके थे।

मेहनत और लगन का परिणाम

साधारण परिवार से आने वाले मुकेश साहू ने कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता कालू लाल तेली किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

सफलता का श्रेय परिवार को

मुकेश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहनों और परिवार के सहयोग को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।

गांव में भव्य स्वागत

परिणाम आने के बाद जब मुकेश अपने गांव पहुंचे तो उनका ढोल-नगाड़ों, डीजे और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे गांव में जुलूस निकालकर खुशी मनाई गई।

युवाओं के लिए प्रेरणा

मुकेश साहू की इस सफलता से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है।

स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि मुकेश ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here