समय पर ऋण चुकाने वाले उपभोक्ताओं का सम्मान

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

कठूमर (अलवर) | संजीव बंसल
कठूमर स्थित The Alwar Central Co-operative Bank Limited परिसर में बैंक का 86वां स्थापना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया गया।

समारोह में शाखा प्रबंधक विजय शर्मा ने उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी और ठगी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से दूरी बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन बद्री प्रसाद शर्मा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शेर सिंह मीणा की उपस्थिति में समय पर ऋण चुकाने वाली लक्ष्मी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वच्छ लेन-देन के लिए हरीश पाराशर, लक्ष्मण प्रसाद दुसाद और घूगल राम जाटव सहित अन्य उपभोक्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कैशियर करी सिंह, सुंदर चौधरी तथा सुनील कुमार भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here