लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सुसाइड नोट में पैसों का हवाला
जोधपुर। शहर के रिंग रोड बासनी पुलिया के आगे, जोधपुर की ओर एक बंद होटल के बाहर युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना कल देर रात की बताई जा रही है।
सूचना के अनुसार मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने पैसों से जुड़ी परेशानियों का उल्लेख किया है। सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पहचान भाकरोद निवासी रामरतन फड़ोदा के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। सुबह पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए एमडीएम अस्पताल (जेएलएन मोर्चरी) में रखवाया।
पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आर्थिक तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।



















































