पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

पीसांगन (अजमेर) | ओमप्रकाश चौधरी, स्थानीय संवाददाता। पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं।

पुलिस ने रामपुरा डाबला क्षेत्र से 2 और जेतगढ़ से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध बजरी परिवहन करते हुए पकड़ा। कार्रवाई थानाधिकारी सरोज चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई, जिसमें एएसआई कानाराम, कांस्टेबल भोमाराम चोयल, प्रधान जाट और सुखराम सेवदा शामिल रहे।

जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को रामपुरा डाबला और जेतगढ़ मार्ग पर संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दीं। रोककर जांच करने पर उनमें बजरी भरी हुई पाई गई। चालकों से बजरी परिवहन से संबंधित रवन्ना एवं परमिट मांगा गया, लेकिन वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। इसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर थाने में सुरक्षित खड़ा करवाया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दी गई। खनन विभाग ने तीनों मामलों में एमएमडीआर (MMDR) एक्ट के तहत पीसांगन थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी सरोज चौधरी ने बताया कि तीनों मामलों की जांच एएसआई आत्माराम शेषमा, अनिल कटारिया और महावीर शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार चालकों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here