पिकअप की टक्कर से एक की मौत

0
147
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। यहां शनिवार रात देर शाम उनियारा गुलाबपुरा हाईवे पर पिकअप चालक द्वारा मोटरसाइकिल सवार के टक्कर मार दिए जाने से उसकी मृत्यु हो गई ।ए एस आई रतनलाल मीणा ने बताया कि रहमान गंज गोडलाई निवासी सत्यनारायण ( 42 )पुत्र दामोदर मीणा भांकरवाड़ी देवरी अपनी भुआ से मिलकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था ।कि उनियारा गुलाबपुरा हाइवे 148 डी पर उनियारा बाईपास के पेड़ पिकअप चालक द्वारा गफलत एवं लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मार दी जिससे सत्यनारायण की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।सूचना मिलने पर मृतक को एम्बुलेंस से लाकर मोरचरी में शव रखवाया गया ।रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया ।उन्होंने बताया कि पिकअप की तलाश की जा रही है ।
छ: बच्चीयों का पिता -सत्यनारायण की पिकअप से टक्कर से मृत्यु हो जाने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया ।बताया जाता है कि मृतक के छः पुत्रियां एवं एक चार वर्ष का छोटा बच्चा है ।उक्त घटना के बाद मृतक के आश्रितों के जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here