पीएचडी की उपाधि हासिल कर डॉ. रौकी यादव ने बढ़ाया परिवार का गौरव

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सूरत।  डॉ. रौकी यादव ने अपने अथक परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर 10 अगस्त 2026 को पीएचडी (Doctor of Philosophy) की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भगवान महावीर यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

डॉ. रौकी यादव ने “Hybrid Transformer Framework for Student Engagement Detection in Real Classroom” विषय पर शोध किया। उनका शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. विनीत कुमार गोयल के मार्गदर्शन एवं को-गाइड डॉ. सोहित अग्रवाल के सहयोग से पूर्ण हुआ।

डॉ. रौकी यादव की स्कूली शिक्षा जयपुर में हुई। स्कूली शिक्षा के दौरान ही उनमें शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र के प्रति रुचि विकसित हुई, जिसे उन्होंने आगे भी जारी रखते हुए उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

डॉ. रौकी यादव की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी इस सफलता से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

डॉ. रौकी यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और गुरुजनों से मिले निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. रौकी यादव की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। उनकी सफलता से परिवारजनों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here