लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई
लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन (अजमेर) राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान के तहत पीसांगन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने करनोस ग्राम पंचायत के अंतर्गत जाखण माता मंदिर के समीप कार्रवाई करते हुए बजरी का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं।
चालक मौके से फरार, खनन विभाग को दी गई सूचना
पुलिस टीम को देखकर दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार हो गए।
जब्त किए गए वाहनों को थाने में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया, तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दी गई है।
कार्रवाई में पुलिस टीम रही सक्रिय
इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के साथ
एएसआई महावीर प्रसाद,
हेड कांस्टेबल महेश कुमार मीणा,
कांस्टेबल लोकेश जाखड़, महेंद्र कुमार कुमावत,
शाहरुख खान, शोभाराम जाखड़, और दिनेश चौधरी शामिल रहे।















































