पंडित दीन दयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त सम्बल पखवाडा के तहत शिविर आयोजित

0
103
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

(केसरीमल मेवाड़ा)
माण्डलगढ़। पंडित दीन दयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त सम्बल पखवाडा के तहत आज बुधवार को ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में शिविर का आयोजन किया गया शिविर में शिविर प्रभारी मनमोहन शर्मा उपखण्ड अधिकारी,  संगीता व्यास विकास अधिकारी, बसन्त कुमार पान्डे तहसीलदार एवं समस्त अन्य विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित होकर कार्य सम्पन्न किया।
शिविर के दौरान जिला कलक्टर द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया। शिविर में जिला कलक्टर द्वारा सभी विभागो के काउन्टर पर पहुँचकर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गयी। जिला कलक्टर द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई एवं पात्र व्यक्तियो का चयन किया जाकर लाभान्वित किये जाने के निर्देश समस्त विभागो को दिये गये। शिविर मे पंचायतीराज विभाग 1000 पौधारोपण,4 पट्टे जारी, पंडित दीन दयाल गरीबी मुक्त गाँव योजना में 6 परिवारों का सत्यापन,13 पेंशन सत्यापन के कार्य , 832 पशुओ हेतु दवाई वितरण, खाद्य सुरक्षा योजना में 90 आधार सीडिंग एवं 45 ई केवाईसी, विद्युत विभाग द्वारा 7 ढीले बिजली के तार एवं पोल मरम्मत,कृषि विभाग द्वारा 10 मृदा नमूनो का संग्रहण एवं 2 स्वास्थ्य कार्ड वितरण,चिकित्सा विभाग द्वारा 218 व्यक्त्तियो की जाँच कर दवाई वितरण,राजस्व विभाग- 7 बंटवारे 10 नाम शुद्धिकरण एवं 30 नामान्तरण खोले गये और 1 स्थान पर रास्ता विवाद अतिक्रमण हटाया गया।

- Advertisement -
Previous articleसुजान गंगा के किनारे की सड़क 100 फुट चौड़ी होगी
Next articleसंदीप, हंसराज होंगे सम्मानित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here