लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
(केसरीमल मेवाड़ा)
माण्डलगढ़। पंडित दीन दयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त सम्बल पखवाडा के तहत आज बुधवार को ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में शिविर का आयोजन किया गया शिविर में शिविर प्रभारी मनमोहन शर्मा उपखण्ड अधिकारी, संगीता व्यास विकास अधिकारी, बसन्त कुमार पान्डे तहसीलदार एवं समस्त अन्य विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित होकर कार्य सम्पन्न किया।
शिविर के दौरान जिला कलक्टर द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया। शिविर में जिला कलक्टर द्वारा सभी विभागो के काउन्टर पर पहुँचकर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गयी। जिला कलक्टर द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई एवं पात्र व्यक्तियो का चयन किया
