नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी CM

0
48
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी CM

गांधी मैदान में भव्य समारोह, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

दो उपमुख्यमंत्री बने — सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा

एनडीए सरकार में इस बार दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं—

सम्राट चौधरी

विजय कुमार सिन्हा

दोनों ने मंच पर शपथ लेकर कार्यभार संभाला।

26 मंत्रियों ने ली शपथ

मंत्रिमंडल में कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है—

14 भाजपा कोटे से

8 जेडीयू से

लोजपा (रा.) से 2

हम से 1

कुशवाहा की पार्टी से 1

कैबिनेट में सिर्फ एक मुस्लिम चेहरा शामिल है। जेडीयू से मो. जमा खान को दोबारा मंत्री बनाया गया है।

13 नए चेहरों को मिला मौका

इस बार मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरों को शामिल किया गया है।
रामकृपाल यादव और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह को भी मंत्री बनाया गया है।
चिराग पासवान की पार्टी से दो विधायकों को जगह मिली है, जिनमें संजय सिंह टाइगर भी शामिल हैं।
महुआ सीट से जीतकर आए संजय सिंह ने तेजप्रताप यादव को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं।

शपथ के बाद पीएम मोदी ने किया अभिवादन

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से गमछा लहराकर जनता का अभिवादन किया।
कार्यक्रम में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नागालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

मंच पर एक खास दृश्य तब देखने को मिला जब चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

नीतीश मंत्रिमंडल के सभी 26 मंत्री

 सम्राट चौधरी,विजय कुमार सिन्हा,विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव,श्रवण कुमार ,मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल ,अशोक चौधरी ,. लेशी सिंह,मदन सहनी,नितिन नवीन, राम कृपाल यादव,संतोष कुमार सुमन , सुनील कुमार, मो. जमा खान,संजय सिंह ‘टाइगर’،, अरुण शंकर प्रसाद,सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रौशन,श्रेयसी सिंह,डॉ. प्रमोद कुमार , संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here