नीट (यूजी)–2026: नागौर जिले में 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)
National Testing Agency (एनटीए) एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन आज 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।

जिले में यह परीक्षा 12 केंद्रों पर आयोजित हो रही है, जिनमें श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और सेठ किशनलाल कांकरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। परीक्षा के लिए कुल 4016 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

प्रशासनिक व्यवस्था

परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिटी को-ऑर्डिनेटर के रूप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नागौर के प्राचार्य मुलतानराम गुर्जर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर चम्पालाल जीनगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here