- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नागौर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 245 चालान किए और 11 वाहन जब्त किए।
अभियान का संचालन 1 जून से 30 जून 2026 तक किया जा रहा है। 9 जून को हुई कार्रवाई में बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, मोबाइल उपयोग और अन्य नियम उल्लंघन के मामलों में चालान किए गए।
पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।
