लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
5 निकायों में मतदान से हुआ फैसला, 2 उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए; कुचेरा और मूंडवा में बराबर वोट के बाद लॉटरी से निकला परिणाम
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत नागौर जिले के सभी 9 नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नागौर नगर परिषद सहित मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड, जायल, डेगाना, बासनी, कुचेरा, मूंडवा और रियाबड़ी में उपाध्यक्ष चुने गए।
परिणाम के अनुसार नागौर में मोहम्मद शरीफ कुरैशी, मेड़ता सिटी में अशोक, मेड़ता रोड में राजू राम, जायल में संजू कुमारी सैनी, डेगाना में तारा चंद, बासनी में खुर्शीद अहमद, कुचेरा में श्रवण राम, मूंडवा में दिनेश चंद्र वर्मा और रियाबड़ी में जगदीश उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नागौर नगर परिषद: मोहम्मद शरीफ कुरैशी 5 वोट से जीते
नागौर नगर परिषद में कुल 60 मत पड़े, जिनमें एक मत निरस्त हुआ। शेष 59 मतों में मोहम्मद शरीफ कुरैशी को 32, जबकि शिव कुमार को 27 मत मिले। कुरैशी ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
मेड़ता सिटी: अशोक को 26 वोट
मेड़ता सिटी नगर पालिका में कुल 40 मत पड़े। इनमें अशोक को 26, जबकि नंद किशोर को 14 मत मिले। अशोक ने 14 मतों से जीत हासिल की।
मेड़ता रोड: राजू राम ने 5 वोट से बाजी मारी
मेड़ता रोड में कुल 25 मत पड़े। राजू राम को 15 और राम रतन को 10 मत मिले। राजू राम ने 5 मतों के अंतर से उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
जायल: संजू कुमारी सैनी निर्वाचित
जायल नगर पालिका में कुल 25 मत पड़े। संजू कुमारी सैनी को 15, जबकि सुमन को 10 मत मिले। संजू कुमारी सैनी ने 5 मतों से जीत हासिल की।
डेगाना और बासनी में निर्विरोध निर्वाचन
डेगाना नगर पालिका में तारा चंद निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं बासनी नगर पालिका में किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के कारण खुर्शीद अहमद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कुचेरा: बराबर वोट के बाद लॉटरी से श्रवण राम जीते
कुचेरा नगर पालिका में कुल 25 मत पड़े। इनमें एक मत निरस्त हुआ। श्रवण राम और दौलत खान को 12-12 मत मिले। दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर रहने के बाद लॉटरी प्रक्रिया कराई गई, जिसमें श्रवण राम के पक्ष में परिणाम आया।
मूंडवा: 12-12 वोट, लॉटरी से दिनेश चंद्र वर्मा विजयी
मूंडवा नगर पालिका में कुल 25 मत पड़े। इनमें एक मत नोटा के पक्ष में गया। शेष मतों में दिनेश चंद्र वर्मा और मोइनुद्दीन को 12-12 वोट मिले। बराबरी के बाद लॉटरी प्रक्रिया कराई गई, जिसमें दिनेश चंद्र वर्मा विजयी रहे।
रियाबड़ी: जगदीश ने 6 वोट से दर्ज की जीत
रियाबड़ी नगर पालिका में कुल 20 मत पड़े। जगदीश को 13, जबकि छितर सिंह को 7 मत मिले। जगदीश ने 6 मतों के अंतर से उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
नागौर जिले के 9 निकायों में उपाध्यक्ष का परिणाम
| नगरीय निकाय | निर्वाचित उपाध्यक्ष | परिणाम |
|---|---|---|
| नागौर | मोहम्मद शरीफ कुरैशी | 5 वोट से जीत |
| मेड़ता सिटी | अशोक | 14 वोट से जीत |
| मेड़ता रोड | राजू राम | 5 वोट से जीत |
| जायल | संजू कुमारी सैनी | 5 वोट से जीत |
| डेगाना | तारा चंद | निर्विरोध |
| बासनी | खुर्शीद अहमद | निर्विरोध |
| कुचेरा | श्रवण राम | लॉटरी से जीत |
| मूंडवा | दिनेश चंद्र वर्मा | लॉटरी से जीत |
| रियाबड़ी | जगदीश | 6 वोट से जीत |
नागौर जिले के सभी नौ नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही परिणाम स्पष्ट हो गए हैं।
















































