- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सांसद मंजू शर्मा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
दिल्ली/जयपुर।
जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने जयपुर में एक सहकारिता विश्वविद्यालय खोलने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर औपचारिक मांग पत्र सौंपा।
सांसद मंजू शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि सहकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा तथा कृषि एवं सहकारिता से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश की आवश्यकता है।
मंजू शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय खुलने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण मिलेगा, राज्यभर की सहकारी संस्थाओं को शोध और नवाचार में सहयोग मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सहकारिता विश्वविद्यालय राजस्थान में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देगा और प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- Advertisement -



















































