मण्ढा भीमसिंह में औषधीय क्वाथ किया वितरण

0
226
- Advertisement -

 

— 750 लोगों को रोग प्रतिरोधक काढ़ा वितरित

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। निकटवर्ती
मण्ढा भीमसिंह गांव के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष ) राजकीय आयुर्वेद औषधालय में मौसमी बीमारियों के बचाव एवं रोकथाम के लिए शुष्क क्वाथ का वितरण किया गया।
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.मुकेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय के कम्पाउन्डर दिनेश कुमार सेपट, ए.एन.एम. पुष्पा कुमावत, आशा सहयोगिनी विमला शर्मा, मंजू कुमावत, सन्तोष मीणा, सपना कुमावत, कोशल्या डबरिया, योग प्रशिक्षक सायरमल यादव एवं पायल कुमावत ने 750 लोगों को शुष्क क्वाथ का वितरण किया। डॉ.शर्मा ने बताया कि वर्तमान में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और टाइफाइड जैसी मौसमी बीमारियां चल रही हैं। इनसे बचाव एवं रोकथाम के लिए यह काढ़ा घर पर बना कर तीन दिन तक पिया जाए, तो इनसे बचा जा सकता है। इसके वितरण के लिए आशा सहयोगिनीयो से पंचायत परिक्षेत्र में शुष्क क्वाथ के पैकेट वितरण करवाऐं जाएंगे।

- Advertisement -
Previous articleभारत-नेपाल मैत्री में हिन्दी का योगदान
Next articleसेवानिवृत्ति बैंककर्मियों का शहिद स्मारक पर धरना दिया
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here