- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। महाविद्यालय की छात्रा पूजा मीणा (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।
पूजा मीणा की इस उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय प्रशासन, खेल प्रभारी, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
पूजा की मेहनत, लगन और अनुशासन को इस उपलब्धि का मुख्य कारण बताया जा रहा है। उनकी यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।
- Advertisement -


















































