कठूमर में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मसारी रोड पर गूंजा हिंदू एकता का स्वर, भव्य कलश यात्रा के साथ विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न

रिपोर्टर: संजीव बंसल

कठूमर (अलवर)। कठूमर कस्बे के मसारी रोड स्थित धूंध कुटी शनि देव मंदिर के पास रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्बे के प्राचीन ऐतिहासिक झोपड़ी वाले सीताराम जी मंदिर से महिलाओं द्वारा निकाली गई आकर्षक कलश यात्रा से हुई।

कलश यात्रा में छोटी बच्चियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता तिरंगा ध्वज लिए घोड़े पर सवार झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा गंगा मंदिर चौराहा और अहिंसा सर्किल से होकर निकली, जहां जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। स्थानीय व्यापारियों ने भी जगह-जगह फूल बरसाकर श्रद्धा और समर्थन व्यक्त किया।

कलश यात्रा सम्मेलन स्थल पर पहुंची, जहां मां भारती के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत निजी विद्यालय की छात्रा जीविका साहू के नेतृत्व में भारतीय सनातन धर्म और संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य विशिष्ट अतिथि कथा वाचक बनवारी बापू ने समाज में एकता, समरसता और जात-पात मिटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विचारों में सकारात्मक परिवर्तन से ही सच्ची एकजुटता संभव है तथा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश भी दिया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विभाग प्रचारक अक्षय कुमार ने हिंदू समाज को संगठित रखने, सामाजिक समरसता बढ़ाने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने पर जोर दिया।

सम्मेलन की अध्यक्षता घनश्याम जाटव (एटीओ) ने की। इस अवसर पर कठूमर क्षेत्र में गौ सेवा में सक्रिय गोसेवकों का मंच पर सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कस्बे में एकता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश प्रसारित हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here