चंबल नदी पर 40.83 करोड़ की लागत से हाई लेवल पुल का भूमि पूजन

0
96
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  राजस्थान–मध्यप्रदेश को मिलेगा स्थायी संपर्क

गंगधार (झालावाड़)। गंगधार उपखंड क्षेत्र में राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित चम्बल नदी पुल निर्माण कार्य का रविवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन हरदीप सिंह डंक (मध्यप्रदेश) ने किया।

करीब सात वर्षों के इंतजार के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। अब यह पुल 40 करोड़ 83 लाख 80 हजार रुपये की लागत से मध्यप्रदेश सेतु निर्माण विभाग द्वारा बनाया जाएगा। पूर्व में इसे सबमर्सिबल पुल के रूप में स्वीकृति मिली थी, लेकिन अब इसे हाई लेवल पुल के रूप में बनाया जाएगा।

प्रस्तावित पुल की लंबाई 330 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें 24 मीटर ऊंचाई के 9 पिलर बनाए जाएंगे। यह मार्ग राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय संपर्क मार्ग है।

समारोह में मध्यप्रदेश सेतु निर्माण विभाग मंदसौर के एसडीओ प्रवीण नरवरे, कल्याण टोल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर के ठेकेदार अमित जैन, चौमहला भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी, जिला मंत्री गौतम जैन, व्यापार महासंघ संयोजक दिलीप जैन तथा सीतामऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरदीप सिंह डंक ने कहा कि इस पुल का इंतजार मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के लोगों को भी लंबे समय से था। तकनीकी कारणों से स्वीकृति में देरी हुई, लेकिन अब सभी अड़चनें दूर हो गई हैं। उन्होंने मंच से ठेकेदार को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एसडीओ प्रवीण नरवरे ने बताया कि 27 जून 2024 को पुल के टेंडर जारी हुए थे, लेकिन उस समय यह सबमर्सिबल पुल के रूप में स्वीकृत था। चूंकि यह एक महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय सड़क मार्ग है, इसलिए सबमर्सिबल पुल उपयुक्त नहीं था। बाद में हाई लेवल पुल का नया डिजाइन तैयार कर स्वीकृति ली गई। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण कार्य वर्ष 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Previous articleडग ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न
Next articleकठूमर में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here