कटारिया की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में, 86 यूनिट एकत्रित

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बस्सी। शहर स्थित श्री बलराम आश्रम बस्सी चक पर गुरुवार को कांग्रेसी नेता चन्द्रभान कटारिया की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 86 यूनिट रक्तदान किया।

पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं दौसा विधानसभा प्रभारी बेनी प्रसाद कटारिया ने बताया कि शिविर का शुभारंभ स्वर्गीय रामकिशोर कटारिया एवं चन्द्रभान कटारिया की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को जीवनदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक गुरुवेन्द्र कटारिया ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाकर मानवता की सेवा की जा सकती है। उन्होंने आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव मीनाक्षी सेठी, कांग्रेस नेता रूपचंद यादव, नीमा वर्मा वर्मा, पीसीसी सदस्य सुरेन्द्र सिंह बराला, गिर्राज सामोत्या, बस्सी प्रधान इंदिरा शर्मा, पूर्व प्रधान जुगल चौधरी, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरालाल मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक मीना, सलामुद्दीन खान, छगन पवार, अजीत चौधरी, दिनेश सैनी, चमेली मीणा, सुरेश उदेणिया, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामलाल खोलिया, युवा नेता रामधन जाट, विराट सिरा, धर्मेन्द्र शर्मा बैनाड़ा, पूर्व सरपंच विनोद शर्मा, जादूगर एस. कुमार शर्मा, कलाल सभा राजस्थान अध्यक्ष शिवचरण हाड़ा, महामंत्री उत्तम चंद चौधर, नैनाथ सेवा ट्रस्ट महामंत्री सीताराम पंचोली, सेवानिवृत्त तहसीलदार राकेश जैन सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक बंधुगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here