लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने किफायती पेयजल के लिए दिग्गज अभिनेता से किया करार
हर भारतीय तक स्वच्छ और सुलभ पेयजल पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम
बेंगलुरु । रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपनी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड कैंपा-श्योर के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। उत्कृष्टता और भरोसे के प्रतीक अमिताभ बच्चन के साथ यह साझेदारी कैंपा-श्योर के प्रति उपभोक्ताओं के विश्वास को और मजबूत करेगी।
आरसीपीएल ने वर्ष 2022 में कैंपा कोला का अधिग्रहण किया था और 2023 में इसे भारतीय बाजार में दोबारा लॉन्च किया। इसके बाद कंपनी ने कैंपा एनर्जी ड्रिंक्स, रसिक बेवरेजेज, जूस और अब कैंपा-श्योर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के जरिए अपने बेवरेज पोर्टफोलियो का तेजी से विस्तार किया है। आज कैंपा भारतीय सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में एक मजबूत और भरोसेमंद ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
इस अवसर पर रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने कहा,
“जिस तरह कैंपा एक भरोसेमंद भारतीय ब्रांड है, उसी तरह श्री अमिताभ बच्चन भी हर भारतीय के दिलों पर राज करते हैं। दोनों ही भरोसे, शुद्धता और प्रामाणिकता के प्रतीक हैं। श्री बच्चन और कैंपा का यह साथ एक साझा सोच और दर्शन को दर्शाता है।”
अपने इस जुड़ाव पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा,
“कैंपा श्योर से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। हर भारतीय तक स्वच्छ और सुलभ पेयजल पहुंचाने की इस पहल ने मुझे बेहद प्रभावित किया है।”
कैंपा-श्योर को आमजन तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर लॉन्च किया गया है। यह 250 मिली, 500 मिली, 1 लीटर, 2 लीटर, 5 लीटर, 10 लीटर और 20 लीटर जैसे विभिन्न पैक साइज में उपलब्ध है, जिससे हर उपभोक्ता और हर अवसर की जरूरत पूरी हो सके।
रिलायंस और कैंपा की विश्वसनीय विरासत पर आधारित कैंपा-श्योर पानी 10 से अधिक शुद्धिकरण प्रक्रियाओं से गुजरता है, जो हर बूंद में शुद्धता, गुणवत्ता और भरोसे का आश्वासन देता है।













































