लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
उनियारा। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत संचालित ‘हरयालो राजस्थान’ कार्यक्रम के अंतर्गत उनियारा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य राजस्थान को अधिक हरित, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है।
कार्यक्रम में आमजन, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस वर्ष अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से भी जोड़ा गया है। इसी क्रम में उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण किया तथा पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपकोषाधिकारी बुद्धिप्रकाश प्रजापत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए राजस्थान में हरियाली का दायरा बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक राहुल मीणा, शुभम कुमार अग्रवाल, परितोष अग्रवाल, सोनू मयंक, बाबूलाल गुर्जर, राजाराम जाट, सहायक कर्मचारी खेलंता मीणा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

















































