कामखेड़ा बालाजी धाम पर श्रावण माह में सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

0
235
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मध्य प्रदेश से महिला पुरुष बच्चे बूढ़े
दंडवत पैदल पदयात्रा करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात्रि तक भी पहुंचे,,,

सभी व्यवस्थाएं बालाजी के भरोसे,, पुलिस प्रशासन की नाकामियों के कारण जगह अतिक्रमण, अतिक्रमण ही मुख्य वजह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में,,

अतिक्रमण सकड़े रास्ते भीड़ को निकालने में परेशान भीड़ में ही चोरी को अंजाम दिया जाता है इसमें मंगलसूत्र चैन स्कैनिंग की घटनाओं को दे रहे हैं अंजाम,,,,

श्रद्धालु एवं आसपास के क्षेत्रवासी स्थानीय पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं से परेशान,,,

झालावाड़। 
जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी धाम पर श्रावण माह के प्रथम मंगलवार के दिन सवा लाख से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब पैदल पदयात्रा कर ढोल बाजे, डीजे पर नाचते गाते कामखेड़ा धाम दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक वैष्णव ने बताया कि मंगलवार को देखते हुए सोमवार को बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया, श्रृंगार में लगभग 6 घंटे लगे वहीं उन्होंने बताया कि श्रृंगार में सुगंधित इत्र तुलसी दल चमेली तेल सिंदूर आदि से श्रृंगार किया गया इसके उपरांत हनुमान जी महाराज को फल फूल पान गुड़ चना मखाना मिष्ठान का भोग लगाया गया। कामखेड़ा बालाजी सार्वजनिक ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश मीणा ने बताया कि श्रावण माह के चलते कामखेड़ा बालाजी धाम पर दर्शनार्थियों को 24 घंटे दर्शन सुविधाएं उपलब्ध हैं।

वहीं सोमवार देर रात्रि से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई जहां पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में जय श्री राम, जयकारा बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर। कामखेड़ा बालाजी धाम पर श्रावण माह में जिधर देखा उधर ही भक्ति मय धार्मिक माहौल में श्रद्धालु नाचते हुए सीताराम जय श्री राम के मंत्र उच्चारण के साथ नाम जपते हुए पर जयकारे करते हुए आनंदित के साथ दर्शन करते हुए मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब भजन संध्या में नाचते हुए नजर आए।
जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी धाम पर दूर दराज के विभिन्न अलग अलग राज्यों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। क्षेत्र में लगभग अनुमानित 80 से 90 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए कामखेड़ा धाम पहुंच रहे हैं। कामखेड़ा बालाजी सार्वजनिक ट्रस्ट के ट्रस्ट मैनेजर गजेन्द्र चौहान तेजमल मीणा मोहन शर्मा ने बताया कि श्रवण माह में भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थल कस्बे के मुख्य बाजार मंदिर परिसर राम मंदिर भोजनशाला बड़ी धर्मशाला बिस्तर धर्मशाला सभी जगहों पर प्राइवेट सुरक्षा गार्ड लगा रखे हैं।
कामखेड़ा बालाजी मंदिर क्षेत्र के आसपास के समस्त ग्रामीणों द्वारा श्रावण माह को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए दर्जनों की संख्या में निःशुल्क भंडारे चल रखे हैं आपको बता दें कि यह निःशुल्क भंडारे आसपास के स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से विगत कई वर्षों में चलें आ रहें हैं।
हजारों की संख्या में श्रद्धालु को निशुल्क भोजन ग्रामीणों द्वारा कराया जा रहा है। ऐसे में आज लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालु दर्शन का लाभ ले रहे हैं। बालाजी धाम ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सुविधा अनुसार सेवा दी जा रही है। श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या में आवागमन को देखते हुए कामखेड़ा बालाजी मंदिर सार्वजनिक ट्रस्ट द्वारा प्राइवेट सुरक्षा गार्ड जगह-जगह सेवा में 24 घंटे लगा रखे हैं । कामखेड़ा बालाजी धाम पर श्रावण माह में श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से टू व्हीलर फोर व्हीलर एवं पैदल पद यात्रा करते हुए इसी के साथ-साथ राजस्थान परिवहन बस के साथ-साथ रेलवे से भी कामखेड़ा धाम पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में आपको बता दें कि कामखेड़ा से लगभग 15 किलोमीटर दूर पर अकलेरा रेलवे स्टेशन एवं राजस्थान परिवहन बस स्टैंड स्थित है जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कामखेड़ा बालाजी धाम पर दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। कामखेड़ा बालाजी धाम पर आने वाले सभी मार्गों पर स्थानीय ग्रामीण द्वारा निशुल्क भोजन भंडारे संचालित कर रखे हैं , जिसमें श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन, स्नान चाय-काफी नाश्ता चिकित्सा मेडिकल आराम करने के लिए श्रद्धालुओं को ठहराते हैं। यह निःशुल्क भंडारे भादवे की दूज तक चलेंगे। कामखेड़ा बालाजी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश जैन ने बताया कि कामखेड़ा बालाजी मंदिर पर श्रावण माह में बड़ी संख्या में लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं जिसको देखते हुए मंदिर समिति द्वारा , दिव्यांग विकलांगों के लिए दर्शन कराने की सुविधा के साथ साथ सभी मूलभूत सुविधाएं 24 घंटे एवं मेडिकल सुविधा के लिए आदि अन्य तमाम सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क मुहैया करवा रखी है। व्यापार संघ अध्यक्ष माणकचन्द मीणा ने बताया कि मंदिर मार्ग पर जगह-जगह अतिरिक्त अतिक्रमण कर रखा है जिससे, आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, मध्यप्रदेश भोपाल से आएं श्रद्धालुओं ने बताया कि कामखेड़ा बालाजी धाम मंदिर मार्ग पर जगह-जगह अनावश्यक अतिक्रमण कर रखा है जिससे दिव्य विकलांग एवं अन्य राहगीरों को आने-जाने में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, भीड़भाड़ एवं धक्का मुक्की से श्रद्धालुओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है जिससे भीड़ बाढ़ में चोरी होने की वह चैन काटने की संभावना है ज्यादा बढ़ जाती है, मैं कामखेड़ा धार्मिक स्थल पर आए श्रद्धालु ने बताया कि कहीं महिलाओं के चैन मंगलसूत्र इत्यादि काटने की घटनाएं करीब एक दर्जन से अधिक हो चुकी है तो वहीं वाहन चालकों ने बताया कि हमारे टू व्हीलर चोरी हो चुके हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here